रेड वेलवेट बैंकट हॉल में बनी जुगाड़ू लिफ्ट ने ली सफाई कर्मी की जान, जाँच में जुटी पुलिस

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A makeshift lift at Red Velvet Banquet Hall claimed the life of a sanitation worker; police are investigating. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। बैंकट हॉल के अंदर बनी जुगाड़ू लिफ्ट ने एक 20 वर्षीय युवक शिव की जान ले ली। शिव जुगाड़ू लिफ्ट के माध्यम से बैंक्विट हॉल में सफाई करने के बाद कचरा ले जा रहा था। पूरा मामला थाना सिहानी गेट क्षेत्र के फुवारा चौक के पास बने बैंकट हॉल रेड वेलवेट का है। जहां बैंकट हॉल के अंदर जुगाड़ू लिफ्ट बनी हुई थी। 20 वर्षीय सफाई कर्मी शिव जुगाड़ू लिफ्ट के माध्यम से बैंक्विट हॉल में सफाई करने के बाद कचरा ले जा रहा था। इसी दौरान वह जुगाड़ू लिफ्ट में फस गया और उसकी मौत हो गई। शिव की मौत की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जाँच शुरू की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिव बैंकट में सफाई का काम कर रहा था और इस लिफ्ट से वह कूड़ा ले जा रहा था। इस दौरान वह इस जुगाडू लिफ्ट में फंस गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जुगाडु लिफ्ट में बैठने के बाद बैठने वाला व्यक्ति खुद ही चलाता था और खुद ही बंद करता था। ऐसे में लिफ्ट चालू होने के बाद शिव पूरी तरह लिफ्ट में सही तरीके से नहीं बैठ पाया और दीवार व लिफ्ट के बीच में फंस कर रह गया। जिसके बाद लिफ़्ट ऊपर की तरफ चली गई और घायल अवस्था में शिव नीचे आकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जाँच कर रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि इस तरह जुगाड़ू लिफ्ट बनाने वाले बैंकट हॉल पर क्या कार्यवाही होती है।

Share This Article
Leave a comment