खोड़ा में अग्नि हादसे के बाद राज्यमंत्री सुनील शर्मा ने किया मौके का निरिक्षण
गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अग्निकांड के दो बड़े हादसों ने दस्तक दी। जहाँ खोड़ा में मीटर के लिए लगाई गई मशीन में आग लगने के कारण कई लोग झुलस गए तो वही ओमनगर कॉलोनी मोहन नगर मेट्रो पीलर नंबर 301 के सामने वाली गली में एक मकान में भीषण आग लगी गई। आग की सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची। मौके पर मकान के प्रथम तल पर भयंकर आग लगी हुई थी। फायर यूनिट ने हौज पाइप को फैलाकर एमएफ से पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाना शुरू किया। आग इतनी भयंकर थी कि वह मकान के द्वितीय तल पर भी फैलने लगी। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। आग लगने से कारण कोई जनहानि नहीं हुई। वही आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। खोड़ा हादसे के बाद सुनील कुमार शर्मा राज्यमंत्री व साहिबाबाद विधायक भी मौके पर पहुँचे और अधिकारियों के साथ मौके का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हादसे में घायलों का इलाज कराया जाए और उनकी संभावित आर्थिक मदद करने का भी प्रयास किया जाए। इस दौरान उन्होंने घायलों के परिजनों से मिलकर उनको मदद का आश्वासन भी दिया।

