वात्सल्य ग्राम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया उपचार परामर्श

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
A free health check-up camp was organized at Vatsalya Gram, and a large number of people received treatment and consultation IMAGE CREDIT TO A free health check-up camp was organized at Vatsalya Gram, and a large number of people received treatment and consultation IMAGE CREDIT TO शारदा हॉस्पिटल

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल द्वारा वृंदावन स्थित प्रसिद्ध वात्सल्य ग्राम परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वात्सल्य ग्राम की संस्थापक दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वात्सल्य महोत्सव के दौरान लगाया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

स्वास्थ्य की ओर सशक्त कदम, शारदा अस्पताल के शिविर में उमड़ा भरोसे का सैलाब

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ghaziabads-harnandipuram-township-land-acquisition-update-40090534.html

शारदा अस्पताल के महाप्रबंधक गौरव पांडेय ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को प्रारंभिक स्तर पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा। शिविर में दो सौ से अधिक लोगों ने विभिन्न जांचों के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की स्थिति जानी।

शिविर के दौरान हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा की जांच, रक्त में हीमोग्लोबिन की जांच, मधुमेह की पहचान के लिए रक्त शर्करा परीक्षण तथा नसों की कमजोरी से संबंधित न्यूरोपैथी की विशेष जांच की गई। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने स्वयं भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिससे शिविर में मौजूद लोगों में चिकित्सकों से परामर्श लेने का उत्साह और अधिक बढ़ गया।

वरिष्ठ विशेषज्ञों की मौजूदगी में बुजुर्गों को मिला निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-wedding-invitation-turned-out-to-be-scam/

शारदा अस्पताल एवं शारदा केयर स्वास्थ्य नगर, ग्रेटर नोएडा से आए वरिष्ठ नागरिक रोग विशेषज्ञ विजय कुमार ने मुख्य रूप से परामर्श दिया और बुजुर्गों को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने के उपाय बताए। उनके साथ चिकित्सक आकाश अवाना, राकेश और अनुपम शर्मा ने भी शिविर में आए लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।

जांच के उपरांत बड़ी संख्या में लोगों में कैल्शियम तथा विटामिन डी की कमी पाई गई। इसके अतिरिक्त उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या भी सामान्य रूप से सामने आई। शारदा अस्पताल की ओर से शिविर में आए सभी जरूरतमंदों को आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के सफल आयोजन में शारदा अस्पताल की टीम से महेश चंद शर्मा, दीपक शर्मा, हिमांशु और अभय सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग किया। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों ने शारदा अस्पताल के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों की निरंतरता की मांग की।

Share This Article
Leave a comment