खाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने काटी पति की जीभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A dispute over food led to the wife biting her husband's tongue. IMAGE CREDIT TO REPORTER

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना मोदीनगर क्षेत्र के गांव संजयपुरी से एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने अपने दातों से अपने पति की जीभ काट दी। जीभ कटते ही विपिन लहूलुहान हो गया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इस समय उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी पत्नी ईशा को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मोदीनगर क्षेत्र के गांव संजयपुरी का है, जहाँ रहने वाले विपिन की शादी 1 साल पहले मेरठ निवासी ईशा से हुई थी। दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद शुरू हो गया लेकिन कुछ देर बाद विवाद शांत हो गए। थोड़ी देर बाद ही फिर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पत्नी ईशा ने दांतो से विपिन की जीभ काट दी। जीभ कटते ही विपिन लहूलुहान हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में विपिन का इलाज इस समय चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है। गोसाई ग्रामीण और परिजनों ने विपिन की पत्नी ईशा व उसके परिजनों की भी पिटाई कर दी, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है। अमित सक्सेना एसीपी मोदीनगर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विपिन की पत्नी ईशा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही ईशा के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment