फर्जी कागज तैयार कर महिला के मकान पर कब्जा करने का रचा षड्यंत्र, अंकुर विहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A conspiracy was hatched to कब्ज़ा (illegally seize) a woman’s house by preparing fake documents; Ankur Vihar police have made an arrest. IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
थाना अंकुर विहार पुलिस ने मकान पर कब्जा करने की कोशिश करने वाले एक अभियुक्त अहमीद को गिरफ्तार किया है। अहमीद ने मकान के फर्जी कागज तैयार कर उस पर कब्जा करने की योजना बनाई थी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बीती 12 जनवरी 2026 को सलमा बेगम ने थाना अंकुर विहार में शिकायत दी थी कि अहमीद उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है। महिला की शिकायत पर जांच शुरू की गई।

फर्जी कागजों के जरिए कब्जे की साजिश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जांच में पाया गया कि अहमीद ने मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से कब्जा करने की योजना बनाई थी। मामले की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/

मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी और कई स्थानों पर दबिश दी गई। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कबूला अपराध

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पुलिस पूछताछ में अहमीद ने बताया कि लालच में आकर वह मकान पर कब्जा करना चाहता था, जिसके लिए उसने फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
Leave a comment