रेलवे लाइन से जुड़े मार्गों पर चलेगा सफाई अभियान, नगर आयुक्त ने रेलवे अधिकारियों के साथ की बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A cleanliness drive will be launched on routes connected to the railway line; the Municipal Commissioner held a meeting with railway officials. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

नगर निगम मुख्यालय पर रेलवे विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय और योजना बनाई गई। बैठक में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक तथा रेलवे विभाग से प्रेम शंकर झा, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक दिल्ली उपस्थित हुए।

सफाई अभियान की रूपरेखा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक में तय किया गया कि रेलवे ट्रैक से गुजरने वाले मार्ग की सफाई अभियान के रूप में की जाएगी। ऐसे वार्ड जहां रेलवे की भूमि आ रही है, उन पर भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम और रेलवे विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे और कार्य की निगरानी करेंगे।

जिम्मेदार अधिकारी और समन्वय

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग और रेलवे विभाग शहर की स्वच्छता के लिए संयुक्त अभियान चलाएगा। इसमें नालों की सफाई से लेकर रेलवे ट्रैक के समीप फैली गंदगी को हटाने का कार्य शामिल होगा। रेलवे की भूमि पर भी सफाई का अभियान चलाया जाएगा और इसके लिए अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करते हुए स्थान का चिन्हीकरण करेंगे।

कार्य योजना और समन्वय

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश और मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी प्रतिदिन रेलवे विभाग और नगर निगम की टीमों के साथ मिलकर नगर निगम सीमा के अंतर्गत सफाई और अन्य कार्यों की देखरेख करेंगे। इसके साथ ही पुराने ऐसे मुद्दों का समाधान भी किया जाएगा, जिनके लिए रेलवे और नगर निगम का समन्वय आवश्यक है। बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, अधिशासी अभियंता विपुल कुमार, समस्त जोन के सफाई और खाद्य निरीक्षक तथा वरिष्ठ अधिकारी स्वास्थ्य विभाग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment