नन्दग्राम में रेप के बाद हुई 4 वर्षीय मासूम की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A 4-year-old girl was raped and murdered in Nandagram; the police arrested the accused IMAGE CREDIT TO पुलिस प्रोफाइल फोटो

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना नंदग्राम क्षेत्र में एक जघन्य अपराध का मामला सामने आया है, जहां 4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची को गंभीर हालत में खेत में फेंक दिया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

टॉफी के बहाने ले गया आरोपी

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

परिवार के अनुसार, बच्ची पड़ोसी गौरव प्रजापति के साथ टॉफी लेने गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन खेतों में पहुंचे, जहां बच्ची गंभीर हालत में पड़ी मिली। इसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/gardener-shoots-bank-manager-dead/

अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि रात करीब 9 बजे थाना नंदग्राम को सूचना मिली थी कि एक बालिका घायल अवस्था में खेत में पड़ी है, जिसे स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/wahab-chaudhary-expelled-from-bsp/

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला गौरव प्रजापति (उम्र करीब 24 वर्ष) बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गम्भीरता से पूछताछ जारी कर दी है। सभी पक्षों की गम्भीरता से जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment