जल जीवन मिशन : केंद्रीय नोडल अधिकारी अमित राज ने कार्यों का किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Jal Jeevan Mission: Central Nodal Officer Amit Raj inspects ongoing works IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। केंद्रीय नोडल अधिकारी अमित राज निदेशक पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन भारत सरकार ने बुधवार को जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल और तकनीकी दल भी मौजूद रहा। गाज़ियाबाद के मुरादनगर ब्लॉक में विभिन्न जल संरक्षण एवं जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण उन्होंने किया। उन्होंने असलात नगर, उखलारसी, तथा सरना मुरादनगर में बने तालाबों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण दल ने पीएचसी ककड़ा पर बने रूफ-टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग साइट का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत भोजपुर में भी जल संरक्षण कार्यों के अंतर्गत रिचार्ज वेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएनओ अमित राज ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, स्थायी रखरखाव एवं स्वच्छता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि परंपरागत तालाबों का पुनर्जीवन एवं वर्षा जल संचयन के माध्यम से जल संरक्षण ही सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों को आगामी कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी उन्होंने दिए।

Share This Article
Leave a comment