त्यौहारों पर लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए थाना कोतवाली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
To maintain law and order during the festivals, Kotwali Police conducted a flag march IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आगामी त्यौहारों पर लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस लगातार फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। जुम्मे की नमाज और आगामी त्यौहारों को लेकर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने इस दौरान क्षेत्रीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थाना अध्यक्ष कोतवाली नगर मनोज कुमार ने बताया कि जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए केला भट्टा सहित अन्य इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने बताया कि जनता की सुरक्षा के लिए लॉ एंड आर्डर का मेंटेन रहना जरूरी है। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से भी लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने की अपील की गई। वहीं इस दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान नहीं देने के लिए जागरूक किया गया और कोई भी संदिग्ध वास्तु व व्यक्ति के दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

Share This Article
Leave a comment