शारदा विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए छात्रों को मिला प्रेरणादायी संदेश

राष्ट्रीय शिखर
3 Min Read
Induction program held at Sharda University; new students received an inspiring message IMAGE CREDIT TO SHARDA UNIVERSITY

ग्रेटर नोएडा(शिखर समाचार)। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए भव्य दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को नए वातावरण से परिचित कराने, उनमें आत्मविश्वास जगाने तथा संस्थान की संस्कृति एवं मूल्यों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, दुर्गा शंकर मिश्रा ने दी छात्रों और शिक्षकों को प्रेरणादायक बातें

ALSO READ:https://www.thedailyjagran.com/india/ghaziabad-news-gmrl-to-conduct-feasibility-study-for-these-underpasses-along-phase-2-metro-route-10263192

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, बीएसएफ के पूर्व डीआईजी नरेंद्र नाथ दुबे, पूर्व सिविल सर्वेंट डॉ. तन्नू जैन, प्रो चांसलर वाई.के. गुप्ता और वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस मौके पर दुर्गा शंकर मिश्रा ने छात्रों से कहा कि वे भाग्यशाली हैं जिन्होंने वर्ल्ड क्लास विश्वविद्यालय का चयन किया है। उन्होंने शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे समय के साथ अपने ज्ञान और अनुसंधान में निरंतर वृद्धि करें। उन्होंने नई शिक्षा नीति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका तथा भारत की युवा शक्ति की वैश्विक संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अनुशासन, सकारात्मकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

ज्ञान से आत्मविश्वास तक: पूर्व डीआईजी और शिक्षकों ने छात्रों को दी जीवन-जुड़ी सीखें

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/minister-asim-arun-jointly-held-review/

बीएसएफ के पूर्व डीआईजी नरेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी जीवन में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।
वहीं, डॉ. तन्नू जैन ने छात्र जीवन को तपस्या बताते हुए कहा कि आत्मविश्वास और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

प्रो चांसलर वाई.के. गुप्ता ने छात्रों को नवाचार और रचनात्मकता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य ज्ञान का सृजन है और छात्रों को यह सीखना चाहिए कि उस ज्ञान को समाज के उत्थान में कैसे प्रयोग किया जाए। उन्होंने असफलताओं को अनुसंधान की प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए निरंतर सीखने और सुधारने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रो वाइस चांसलर डॉ. परमानंद, रजिस्ट्रार डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. आर.सी. सिंह, डॉ. भुवनेश कुमार समेत विभिन्न डीन और एचओडी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment