ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार) प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का मंगलवार को गलगोटिया कॉलेज मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर जिला एवं मंडल इकाई के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पुष्पवर्षा, जयघोष और नारों की गूंज के बीच माहौल उत्साह से भर उठा। स्वागत समारोह के बाद वे रेड कारपेट होटल, ग्रेटर नोएडा पहुंचे, जहां भाजपा पश्चिम क्षेत्र की अहम बैठक संपन्न हुई।
धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से बोला: सत्ता नहीं, सेवा है BJP का मूल उद्देश्य
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जो जनता से सीधा जुड़ाव रखते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि संगठन की जड़ें और गहरी हों।
बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि आने वाले चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ समितियों को अधिक सशक्त किया जाएगा, जनसंपर्क अभियानों को गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाया जाएगा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पश्चिम क्षेत्र के 19 जिलों के पदाधिकारियों ने की भागीदारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/government-schemes-metro-college/
पश्चिम क्षेत्र के 19 जिलों बुलंदशहर, गाजियाबाद महानगर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, शामली, मुजफ्फरनगर, नोएडा महानगर, सम्भल, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, मेरठ महानगर, मुरादाबाद महानगर, अमरोहा, सहारनपुर महानगर, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर से प्रभारी, जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में इस बैठक में मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों व अभियानों की गति तेज करना रहा।
बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे। इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, विकास अग्रवाल, हरिओम शर्मा, आशीष वत्स, बिजेन्दर नागर, तेजा गुर्जर, गोविंद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, सतेन्द्र नागर, राहुल पंडित, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, अमित पंडित, राज नागर, ओमकार भाटी, ऋषभ शर्मा, इंदर नागर, अरुण प्रधान, रवि जिन्दल, तिवारी, मनोज भाटी, दिनेश भाटी, मनोज प्रधालन, अजय निगम, विमल पुंडीर, सचिन गौतम सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

