गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार)
गढ़ शहर में गुरूर और रसूख के नशे में चूर एक तथाकथित भाजपा नेता की हेकड़ी उस वक्त धरी की धरी रह गई जब गढ़ पुलिस ने उसे कानून का पाठ पढ़ा दिया। मामला किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं जहां आरोपित ने सियासी रुतबे और मंत्री प्रतिनिधि होने की झूठी शान दिखाकर मोबाइल की दुकान से 1.5 लाख रुपये का स्मार्टफोन महज 1,000 रुपये देकर उठा लिया और जब दुकानदार ने बाक़ी पैसे मांगे, तो धमकी पर उतर आया।
दुकानदार की शिकायत पर सक्रिय हुई गढ़ कोतवाली पुलिस ने तुरंत शिकंजा कसा
दुकानदार की शिकायत पर सक्रिय हुई गढ़ कोतवाली पुलिस ने तुरंत शिकंजा कसा और कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एसआई द्विजेन्द्र सिंह व टीम ने दबिश देकर आरोपी संजीव यादव को बदरखा पुल की सर्विस रोड से एक लग्जरी गाड़ी सहित धर दबोचा। साथ में मौजूद उसका साथी असलम भी क़ानून के शिकंजे से नहीं बच सका। गाड़ी की तलाशी में दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मोबाइल फोन की भी बरामदगी कर ली है।
संजीव यादव निवासी राजीव नगर गढ़ जो खुद को मंत्री का प्रतिनिधि बताकर रौब गांठता थाhttps://rashtriyashikhar.com/welcome-industrial-development-minister/
संजीव यादव निवासी राजीव नगर गढ़ जो खुद को मंत्री का प्रतिनिधि बताकर रौब गांठता था, अब हवालात की सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। उसका साथी असलम निवासी लुहारी खादर थाना हसनपुर जिला अमरोहा भी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और गाड़ी को सीज करने की कार्रवाई भी की गई है। गढ़ पुलिस ने इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दे दिया है धोखाधड़ी और धमकी के दम पर कोई भी कानून से ऊपर नहीं, चाहे वह खुद को जो भी समझता हो।
