हरिद्वार में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा, 15 दिन तक पेयजल योजनाओं का परीक्षण कराने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Review of Jal Jeevan Mission Projects in Haridwar; Orders Issued to Inspect Drinking Water Schemes for 15 Days — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। केंद्रीय जल शक्ति एवं रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने हरिद्वार के भ्रमण के दौरान बहादराबाद स्थित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई और जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित सुल्तानपुर माजरी पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, कार्यप्रणाली और रखरखाव की जानकारी लेते हुए पेयजल योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने तथा उनके सुचारू संचालन के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल की गुणवत्ता, उपलब्धता और आपूर्ति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का किया निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बहादराबाद स्थित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्वजल और जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों से कूड़े के पृथक्करण, प्रसंस्करण और निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने और अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता कार्यों में इस्तेमाल किए जा रहे निर्वात सक्शन वाहन का भी निरीक्षण किया और इसके प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने सुल्तानपुर माजरी पेयजल योजना का निरीक्षण कर स्थानीय उपभोक्ताओं से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल की उपलब्धता और गुणवत्ता के बारे में जानकारी लेते हुए योजना के संरक्षण, संचालन और रखरखाव में सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता बताई। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल योजनाओं का संचालन करने वाले कर्मचारियों और ग्राम स्तर पर गठित पेयजल एवं स्वच्छता समितियों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को लगातार मिलता रहे।

15 दिनों तक पेयजल योजनाओं का होगा परीक्षण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त सचिव डी. सेंथिल पांडियन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवनिर्मित पेयजल योजनाओं को विभागीय स्तर पर 15 दिनों तक संचालित कर उनकी कार्यप्रणाली का परीक्षण किया जाए। इस दौरान सामने आने वाली कमियों को चिह्नित कर उनका समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए आसपास सफाई बनाए रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। निरीक्षण के बाद डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की और सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन और नियमित रखरखाव पर विशेष जोर दिया।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

जनपद आगमन पर प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने गंगाजली भेंटकर केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया और निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जल जीवन मिशन की प्रबंध निदेशक एवं अपर सचिव झरना कमठान, राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की हिमाली जोशी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश विश्नोई, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता, जल संस्थान के विपिन चौहान, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, स्वजल के परियोजना प्रबंधक चन्द्रकांत मणि त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment