गन्ना किसानों के बकाया ब्याज की लड़ाई में उतरे वीएम सिंह, अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
VM Singh Joins the Fight for Pending Interest Payments to Sugarcane Farmers; Lawyers Extend Their Support — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर ब्याज दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर कस्बे के सहकारी गन्ना समिति कार्यालय में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने पंचायत में पहुंचकर किसानों की समस्याएं उठाईं और बकाया गन्ना भुगतान पर ब्याज दिलाने के लिए जारी कानूनी संघर्ष की जानकारी दी।

क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर रायसिंह निवासी प्रशांत मलिक की पहल पर आयोजित पंचायत में सरदार वीएम सिंह ने कहा कि वह वर्ष 1996 से गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर ब्याज दिलाने की कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 30 वर्षों से इस मामले को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में संघर्ष किया जा रहा है। किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

चौधरी चरण सिंह के योगदान को किया याद

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसानों की समस्याओं और उनके हितों को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता है। गन्ना किसानों को समय पर भुगतान और बकाया राशि पर ब्याज मिलना उनका अधिकार है।

अधिवक्ताओं ने किसान हितों की लड़ाई में दिया समर्थन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पंचायत में बार अध्यक्ष सुरेशपाल वर्मा और महासचिव सुभाष राठी ने अधिवक्ताओं की ओर से सरदार वीएम सिंह को समर्थन पत्र सौंपा। महासचिव सुभाष राठी ने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई में अधिवक्ता वीएम सिंह के साथ हैं और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। पंचायत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और ब्याज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान ठाकुर ऊधम सिंह, अधिवक्ता कालन खां, कपिल कुमार और निखिल मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment