शामली में विजयादशमी पर संघ का पथ संचलन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वयंसेवकों का स्वागत

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
RSS Holds Path Sanchalan in Shamli on Vijayadashami; Volunteers Welcomed with a Shower of Flowers. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी के अवसर पर शामली में पथ संचलन निकाला गया। वीवी इंटर कॉलेज से शुरू हुआ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन वीवी इंटर कॉलेज परिसर में शस्त्र पूजन के साथ हुआ।

शामली में आरएसएस का पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह दिवाकर ने विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भगवान श्रीराम की रावण पर और मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय का प्रतीक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी के दिन वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। संघ का उद्देश्य समाज को संगठित करना, व्यक्तित्व निर्माण करना और लोगों में राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है।

विजयादशमी पर सामाजिक एकता और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने स्वयंसेवकों से सामाजिक एकता, अनुशासन और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए आगे बढ़े। नगर में जगह-जगह हुए स्वागत से आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सेना कैप्टन अनिल कुमार ने की। इस अवसर पर विभाग प्रचारक भूपेंद्र, देशपाल सिंह, आदेश कुमार, शंकर चौहान, सतपाल, मुकुल कुमार, आशीष कुमार और मलूक चंद सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। शस्त्र पूजन के साथ विजयादशमी उत्सव का समापन हुआ।

Share This Article
Leave a comment