गाजियाबाद: मतदान केंद्रों के सत्यापन और विशेष पुनरीक्षण पर बैठक आयोजित

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Ghaziabad: Meeting Held on Polling Station Verification and Special Revision IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और आगामी सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदान केंद्रों के सत्यापन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदान केंद्रों के सत्यापन, प्रस्तावित मतदान स्थलों और पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

16 से 18 अक्टूबर तक होगा मतदान केंद्रों का सत्यापन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जनपद में मतदान केंद्रों का सत्यापन 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक किया जाना है। 12 नवंबर 2026 को एकीकृत निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन होगा, जिसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

छह विधानसभा क्षेत्रों के 860 मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों—लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और धौलाना—के कुल 860 मतदान केंद्रों, 3,071 प्रस्तावित मतदान स्थलों और 23,94,117 कुल मतदाताओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment