जनसुनवाई में शिकायत के 4–5 घंटे के भीतर महिला को मिला मकान पर कब्जा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Woman Regains Possession of Her House Within 4–5 Hours of Filing a Complaint at Public Grievance Hearing. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की त्वरित कार्रवाई से जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची महिला को मात्र चार से पांच घंटे के भीतर उसके मकान पर कब्जा दिला दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजीतपाल सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नियमानुसार कार्रवाई की।

जनसुनवाई में शिकायत के बाद महिला को मिला मकान पर कब्जा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

जानकारी के अनुसार, बहरामपुर, बंगाल बाजार, धामा डेरा निवासी सोनिका पत्नी पवन ने शुक्रवार को जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सजवान नगर कॉलोनी में उन्होंने 50 वर्ग गज का मकान खरीदा था, जिसका बैनामा 20 मई 2026 को कराया गया था। महिला का आरोप था कि मकान खरीदने का सौदा एक एजेंट के माध्यम से हुआ था, लेकिन बाद में एजेंट ने उनके मकान पर जबरन ताला लगा दिया और किरायेदार को भी बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मकान का ताला खुलवाकर कब्जा दिलाने तथा उचित कार्रवाई की मांग की।

डीएम के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम ने की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम गठित की। उन्होंने संबंधित दस्तावेजों की जांच करने और मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और पुलिस विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच के बाद महिला को मकान पर कब्जा दिलाया।

कार्रवाई से राहत मिलने पर सोनिका ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन के अनुसार, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है, ताकि लोगों को समयबद्ध राहत मिल सके।

Share This Article
Leave a comment