निवेशकों के भरोसे से बना उत्तर प्रदेश का औद्योगिक क्रेडिट: नंदी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Uttar Pradesh’s Industrial Credit Built on Investors’ Trust: Nandi IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि संवाद, सुविधा और निरंतर सहयोग के माध्यम से उत्तर प्रदेश ने निवेशकों के बीच भरोसा कायम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐसा औद्योगिक वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिसमें निवेशकों को केवल आमंत्रित करने तक सीमित न रहकर उद्योग स्थापित होने तक आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे दिन उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के ज्ञान सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों और प्रमुख शहरों में किए गए रोड शो तथा निवेशकों से लगातार संवाद का परिणाम है कि प्रदेश के प्रति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भरोसा बढ़ा है।

रक्षा औद्योगिक गलियारे में 40 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

नंदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के लखनऊ, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, अलीगढ़ और आगरा स्थित छह केंद्रों में करीब 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं तथा लगभग 1,142 हेक्टेयर भूमि उद्योगों को आवंटित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ऐसी व्यवस्था बनाने की है, जिसमें निवेशक को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उसकी समस्याओं का संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समाधान कराया जाए।

एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए भी अवसर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में बड़े उद्योगों के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और नवोदित कंपनियों के लिए भी प्रिसीजन उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेंसर, बैटरी, विशेष केबल, सॉफ्टवेयर, तकनीकी वस्त्र, उन्नत सामग्री, पैकेजिंग और परिवहन जैसे क्षेत्रों में अवसर हैं। नंदी ने कहा कि बेहतर संपर्क व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और भरोसा निवेश की महत्वपूर्ण बुनियाद हैं।

Share This Article
Leave a comment