पत्रकारिता में सत्य, नैतिकता और विश्वसनीयता जरूरी : 13वें कलम के सिपाही में प्रतिभाओं का सम्मान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Truth, Ethics and Credibility Essential in Journalism: Talents Honoured at the 13th ‘Kalam Ke Sipahi’ Event IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आईटीएस मोहन नगर में न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से गुरुवार को 13वें कलम के सिपाही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चाणक्य सभागार में आयोजित समारोह में पत्रकारिता, शिक्षा, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में करीब 625 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के सम्मान एवं अभिनंदन के साथ हुआ। आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा, आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. डॉ. अजय कुमार और न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव विपिन गौर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विपिन गौर ने अरपित चड्ढा को भी सम्मानित किया।

पत्रकारिता में सत्य, नैतिकता और विश्वसनीयता पर दिया जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

प्रो. डॉ. अजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता में आंकड़ा पत्रकारिता और सामाजिक माध्यम पत्रकारिता के समुचित समन्वय की आवश्यकता है। उन्होंने सत्य, नैतिकता और विश्वसनीयता को पत्रकारिता की आधारशिला बताया। लोकसभा सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि समाचार का उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज की सेवा करना, सत्य को सामने लाना, वंचितों की आवाज उठाना और जनहित की रक्षा करना भी है।

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि समाज की सच्चाई आमजन तक पहुंचाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने सामाजिक अनियमितताओं और कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने में मीडिया की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।

पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वालों का सम्मान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह में अमृता चौरसिया, जुबेर अख्तर, शिवानी नेगी, रितिक भारद्वाज, अमृता गर्ग, प्रो. राशिद हाशमी, किरण भारद्वाज, कंचन डोगरा नेगी, डी.जे. गौरी और जया मिश्रा सहित अन्य व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को पत्रकारिता और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव एवं जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

Share This Article
Leave a comment