शामली (शिखर समाचार)। नगर पालिका परिषद शामली की जाट कॉलोनी में मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सड़कों का बुधवार को सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने लोकार्पण किया। सड़कों के निर्माण से जाट कॉलोनी के साथ आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। लोकार्पण के अवसर पर कॉलोनीवासियों ने विधायक का आभार जताया और धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
जाट कॉलोनी में अमित के मकान से नरेश प्रधान की ओर दीपचंद के मकान तक 270 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 25.23 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। वहीं शंकर इंस्टीट्यूट से विनोद पटवारी के मकान तक 250 मीटर लंबी सड़क के निर्माण पर भी 25.23 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। दोनों सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलने की बात कही गई।
स्थानीय लोगों की मांग पर कराया गया सड़क निर्माण
कॉलोनीवासियों ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति के कारण उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने विधायक प्रसन्न चौधरी के समक्ष सड़कों के निर्माण की मांग रखी थी। विधायक की ओर से निर्माण का आश्वासन दिए जाने के बाद कार्य कराया गया। सड़कें बनकर तैयार होने पर कॉलोनीवासियों ने खुशी जताते हुए विधायक के सम्मान में धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
विधायक के सम्मान में आयोजित हुआ धन्यवाद कार्यक्रम
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर नकली सिंह ने की तथा संचालन रविंद्र सिंह ने किया। इस दौरान विजय कौशिक, विनोद तोमर, सभासद पप्पन सिंह, अरविंद पवार, कंवरपाल मलिक, अरविंद निवाल, नरेश मलिक, संदीप धीमान, विनोद बालियान, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार, अमित कुमार, मास्टर विजेंद्र सिंह, राजकुमार मलिक, अश्वनी कुमार और देवेंद्र मलिक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
