दिव्यांगों की गुहार पर डीएम का तत्काल एक्शन, पुलिस को दिए अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Immediate Action by DM Following Appeal from Persons with Disabilities; Police Directed Not to Harass Them Unnecessarily. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

मोदीनगर (शिखर समाचार)। डॉ. केएन मोदी फाउंडेशन में बुधवार को 28वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फाउंडेशन से जुड़े 200 से अधिक विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया। शिविर का शुभारंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. डीके मोदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के कुलपति डॉ. पीएन ऋषिकेश ने कहा कि रक्तदान शिविर आयोजित करने का उद्देश्य फाउंडेशन से जुड़े विद्यार्थियों और सदस्यों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है और इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है। शिविर में विद्यार्थियों एवं सदस्यों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

एमएमजी जिला अस्पताल की टीम ने कराई रक्तदान प्रक्रिया

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

रक्तदान शिविर का आयोजन एमएमजी जिला अस्पताल, गाजियाबाद की ओर से किया गया। डॉ. विनोद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम फाउंडेशन पहुंची और चिकित्सकीय देखरेख में विद्यार्थियों एवं सदस्यों से रक्तदान कराया। रक्तदान से पहले आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई और योग्य पाए गए प्रतिभागियों को ही रक्तदान की अनुमति दी गई।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों एवं सदस्यों का उत्साहवर्धन किया तथा अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के रजिस्ट्रार यूएन मिश्रा सहित फाउंडेशन की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment