नियमितीकरण समेत मांगों पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों का मोर्चा, 5 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
NHM contractual employees rally for demands, including regularization; warn of agitation starting October 5. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, जिला हापुड़ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संघ ने लंबे समय से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। मांगें पूरी नहीं होने पर संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।

ज्ञापन में संघ ने कहा कि प्रदेश में 15 से 18 वर्षों से

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

ज्ञापन में संघ ने कहा कि प्रदेश में 15 से 18 वर्षों से कार्यरत एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाए। नियमितीकरण होने तक कर्मचारियों को 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, कर्मचारी भविष्य निधि, मकान किराया भत्ता, स्थानांतरण नीति, अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों का समायोजन तथा नियमित भर्तियों में 25 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग की गई।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई करने की अपील की।

संघ ने चेतावनी दी कि यदि 3 अक्टूबर तक मांगों पर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

संघ ने चेतावनी दी कि यदि 3 अक्टूबर तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 5 से 7 अक्टूबर तक कर्मचारी काला फीता बांधकर कार्य करेंगे। इसके बाद 8 से 10 अक्टूबर तक जिला मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रभान तोमर, सचिव सुशील चौधरी, जिला संरक्षक अभिनव दुबे, संगठन मंत्री ज्योति वर्मा, सह संगठन मंत्री मोहित कौशिक और मीडिया प्रभारी अजय मलिक मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment