सहारनपुर (शिखर समाचार)। जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बैरकों, चिकित्सालय और भोजनालय सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जनपद न्यायाधीश और अधिकारियों द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण
जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार ने बंदियों से कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्या बता सकते हैं। शासन की ओर से पात्र बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
चिकित्सालय, भोजनालय और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार के चिकित्सालय का जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद भोजनालय और बैरकों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कारागार परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
जेल प्रशासन को सुरक्षा और सुविधाओं के संबंध में निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि कारागार परिसर में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्रवेश न करने पाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कारागार की व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कारागार प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहे।
