संपूर्ण समाधान दिवस में 170 शिकायतें पहुंचीं, 14 का मौके पर निस्तारण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
170 Complaints Received During Sampoorna Samadhan Diwas, 14 Resolved on the Spot IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। शासनादेश के अनुसार माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित किया गया। तीनों तहसीलों में कुल 170 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सदर तहसील में जिला अधिकारी अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 45 शिकायतें प्राप्त हुईं और सात शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। यहां राजस्व, पुलिस, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

लोनी और मोदीनगर तहसील में भी सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

लोनी तहसील में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ और उपजिलाधिकारी दीपक सिंघनवाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 29 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मोदीनगर तहसील में उपजिलाधिकारी कोमल पंवार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सबसे अधिक 96 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व, पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अधिकारियों ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतकर्ताओं को समय पर राहत उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी।

Share This Article
Leave a comment