कृष्ण के कर्मयोग सिद्धांत पर चल रही भाजपा सरकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : पंकज चौधरी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
BJP Government Following Lord Krishna’s Principle of Karma Yoga; Lotus Will Bloom Again in 2027: Pankaj Chaudhary IMAGE CREDIT TO भाजपा

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से कर्मयोग की प्रेरणा लेने का संदेश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में पंकज चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कर्म, कर्तव्य और राष्ट्रधर्म का संदेश देता है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें इसी कर्मयोग की भावना से जनसेवा में जुटी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने गरीबों के लिए आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना, निःशुल्क राशन, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों परिवारों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। वर्ष 2014 के बाद देश ने अपनी सांस्कृतिक विरासत और सनातन आस्था के प्रति नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना शुरू किया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण करोड़ों भारतीयों की आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान की पुनर्स्थापना का प्रतीक है।

ब्रजभूमि को वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बनाने पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पंकज चौधरी ने कहा कि अब ब्रजभूमि के विकास और मथुरा-वृंदावन को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने की दिशा में भी कार्य तेजी से चल रहा है। आने वाले समय में ब्रजमंडल सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक पर्यटन की वैश्विक पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था, विकास, रोजगार, धार्मिक पर्यटन और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज से संतुष्ट है और 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, सांसद अतुल गर्ग, मंत्री सुनील शर्मा और नरेंद्र कश्यप, विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल, अजीत पाल त्यागी, सदर विधायक संजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment