राष्ट्रीय शिखर की खबर का बड़ा असर, बिजनौर नगीना मार्ग पर गड्ढे भरने का काम शुरू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major Impact of Rashtriya Shikhar’s News: Pothole-Filling Work Begins on the Bijnor–Nagina Road IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बिजनौर (शिखर समाचार)। राष्ट्रीय शिखर समाचार पत्र की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। 28 अगस्त 2026 के अंक में बिजनौर नगीना मार्ग की बदहाल स्थिति और सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों तथा वाहन चालकों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से मार्ग के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

गड्ढों को भरने का काम शुरू

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप सिंह ने बताया कि रेलवे फाटक से पीली चौकी तक करीब सात किलोमीटर लंबे मार्ग की स्थिति काफी खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे की आशंका भी बनी रहती थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल गड्ढों को भरने का काम तेजी से कराया जा रहा है, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

WhatsApp Image 2026 08 30 at 20.04.57

सड़क के पुनर्निर्माण के लिए जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके साथ ही पूरी सड़क के नए सिरे से निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। विभाग के अनुसार स्थायी समाधान के लिए सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। मार्ग पर गड्ढे भरने का काम शुरू होने से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने संतोष जताया है। लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई थी। नागरिकों ने राष्ट्रीय शिखर द्वारा समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने और उसके बाद विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू किए जाने पर भी संतोष व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि गड्ढे भरने के बाद जल्द ही सड़क के स्थायी पुनर्निर्माण की प्रक्रिया भी पूरी होगी।

Share This Article
Leave a comment