शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी डॉ. रेनू त्रिपाठी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
President to Confer National Teachers’ Award on Dr. Renu Tripathi on Teachers’ Day IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतना चार शिक्षिकाओं को भारी पड़ गया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर चारों बूथ स्तरीय अधिकारियों का अगस्त माह से वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

चार शिक्षिकाओं का अगस्त माह से वेतन रोका

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बताया कि उपजिलाधिकारी से मिले निर्देश के अनुसार 20 अगस्त को पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सामने आया कि करीब आठ माह पहले बूथ स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद चार बूथों पर निर्वाचन संबंधी कार्य शुरू नहीं किया गया था। बूथ संख्या 354, 373, 392 और 411 पर तैनात बूथ स्तरीय अधिकारियों को 21 अगस्त तक बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई।

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर विभाग सख्त

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अधिकारियों के अनुसार निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण और समयबद्ध जिम्मेदारी है। इसके बावजूद निर्देशों का पालन नहीं करने को गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की गई है। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर चार बूथ स्तरीय अधिकारियों ज्योति सिंह, बबीता रानी, शिखा रानी और पूजा रानी का अगस्त माह से वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन में किसी भी स्तर पर लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्य समय पर पूरे हो सकें।

Share This Article
Leave a comment