आधुनिक गाजियाबाद की पहचान बनी ‘गाजियाबाद-द टेक हब’ प्रतिमा, आकर्षण का केंद्र

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
‘Ghaziabad – The Tech Hub’ Statue Becomes a Symbol of Modern Ghaziabad, Draws Major Attraction IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद नगर निगम की ओर से शहर के आधुनिक स्वरूप, तकनीकी विकास और भविष्य की संभावनाओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से तैयार की गई ‘गाजियाबाद-द टेक हब’ प्रतिमा इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के तहत यह भव्य प्रतिमा तैयार की गई है। करीब 20 फीट लंबी और 20 फीट चौड़ी यह प्रतिमा राजनगर एक्सटेंशन से एलिवेटेड मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर पार्क में स्थित रोटरी गोल चक्कर में स्थापित की गई है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि ‘गाजियाबाद-द टेक हब’ के माध्यम से शहर की बदलती तस्वीर और आधुनिक पहचान को रचनात्मक एवं आकर्षक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है। यह स्थापना गाजियाबाद को तकनीक, नवाचार, डिजिटल विकास और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते शहर के रूप में प्रस्तुत करती है। इसका उद्देश्य शहरवासियों के साथ गाजियाबाद आने वाले लोगों को भी शहर के विकास की नई तस्वीर से परिचित कराना है।

‘गाजियाबाद-द टेक हब’ बनी आकर्षण का केंद्र

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उद्यान प्रभारी अनुज ने बताया कि प्रतिमा के चारों ओर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था का कार्य भी कराया जा रहा है। प्रकाश व्यवस्था और अन्य सौंदर्यीकरण संबंधी कार्य प्रगति पर हैं तथा करीब एक माह के भीतर इन्हें पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा रात के समय भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। प्रतिमा के नीचे भव्य ढांचा तैयार किया गया है, जिसे भू-दृश्य सज्जा के माध्यम से सुंदर और व्यवस्थित रूप दिया जा रहा है।

आधुनिक गाजियाबाद की पहचान और विकास यात्रा का प्रतीक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम शहर की स्वच्छता के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और आधुनिक स्वरूप विकसित करने पर भी कार्य कर रहा है। ‘गाजियाबाद-द टेक हब’ इसी प्रयास का हिस्सा है, जो आधुनिक गाजियाबाद की पहचान, विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं का प्रतीक बनकर सामने आ रही है। नगर निगम का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक और तकनीक आधारित सुविधाओं से युक्त बनाने का है।

Share This Article
Leave a comment