हरिद्वार (शिखर समाचार)। सिडकुल थाना पुलिस ने सरकारी कार्य के दौरान पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने तथा सरकारी दस्तावेजों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
पुलिसकर्मियों से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा का आरोप
पुलिस के अनुसार उत्तराखंड पुलिस के विशेष शाखा अभिसूचना विभाग में तैनात आरक्षी मनोज सैनी ने सिडकुल थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि सरकारी कार्य के दौरान सूरज कुमार, समीर समेत अन्य आरोपियों और एक महिला ने उनके तथा उनके साथी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी तथा सरकारी दस्तावेजों को भी क्षतिग्रस्त किया। शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा संख्या 365/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 132, 121(1), 352, 351(3) और 324(2) में मुकदमा दर्ज किया गया।
केविन केयर तिराहे से महिला समेत चार गिरफ्तार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/privacy-policy/
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम ने 28 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए केविन केयर तिराहे से एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर पुत्र सुंदर, आशु पुत्र सुंदर, सूरज कुमार पुत्र अनिल मेहतो और एक महिला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी वर्तमान में हरिद्वार क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
