सफाई मित्र बहनों और छात्राओं ने नगर आयुक्त को बांधी राखी, दिया स्वच्छता का संदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Sanitation worker sisters and girl students tied Rakhi to the Municipal Commissioner and conveyed a message of cleanliness. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में सफाई मित्र बहनों के साथ विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने नगर आयुक्त को राखी बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने नगर आयुक्त को तिलक लगाकर घर पर तैयार की गई राखियां बांधीं। इस दौरान छात्राओं और सफाई मित्र बहनों ने राखियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन का संदेश भी दिया। उन्होंने कम करें, पुन: उपयोग करें और पुनर्चक्रण करें के संदेश के साथ अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी वस्तुएं बनाने की पहल को बढ़ावा देने की अपील की।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

नगर आयुक्त ने राखी बांधने पहुंची सफाई मित्र बहनों और छात्राओं का धन्यवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं द्वारा स्वयं तैयार की गई राखियों की सराहना की और शहर की स्वच्छता के प्रति उनके जागरूकता अभियान पर खुशी जताई। नगर आयुक्त ने कहा कि यह राखी केवल धागा नहीं, बल्कि स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गाजियाबाद के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का बंधन है। उन्होंने शहरवासियों से भी स्वच्छता बनाए रखने और अपशिष्ट को इधर-उधर न फेंकने की अपील की।

छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में कन्या वैदिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर तथा गाजियाबाद नगर निगम के चंद्रपुरी विद्यालय की छात्राओं ने सहभागिता की। नगर आयुक्त ने सभी छात्राओं और सफाई मित्र बहनों को मिठाई खिलाकर पुरस्कार एवं चॉकलेट भेंट की। अधिकारियों ने भी छात्राओं और सफाई मित्र बहनों का उत्साह बढ़ाया।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 21.38.26 1

‘कम करें, पुन: उपयोग करें और पुनर्चक्रण करें’ पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

नगर आयुक्त ने कहा कि कम करें, पुन: उपयोग करें और पुनर्चक्रण करें की अवधारणा को दैनिक जीवन में अपनाकर शहर को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से रक्षाबंधन के पर्व को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए लोगों को सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Share This Article
Leave a comment