हरिद्वार में रविवार को होगा मुलतान ज्योत महोत्सव, गंगा में प्रवाहित की जाएंगी ज्योत

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Multan Jyot Festival to Be Held in Haridwar on Sunday; Jyots Will Be Immersed in the Ganga — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। मुलतान ज्योत महोत्सव रविवार को हरिद्वार में श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। श्रद्धालु हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा के साथ दूध की होली खेलेंगे और ज्योत प्रवाहित कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। आयोजन को लेकर अखिल भारतीय मुलतान संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संगठन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागपाल ने बताया कि महोत्सव को लेकर शहर में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार सजाए गए हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत और धार्मिक आयोजन के लिए भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। शहर में जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ, हवन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु भव्य जुलूस के रूप में हरकी पैड़ी पहुंचेंगे, जहां मां गंगा की पूजा-अर्चना के साथ दूध की होली खेली जाएगी और ज्योत अर्पित की जाएंगी।

कई गणमान्य अतिथि होंगे महोत्सव में शामिल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

डॉ. महेंद्र नागपाल ने बताया कि महोत्सव में असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, भाजपा के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित कई अतिथि और गणमान्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना तथा श्रद्धालुओं को एकजुट करना है।

आयोजन की तैयारियों में जुटे संगठन के पदाधिकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

आयोजन को लेकर संगठन के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। पत्रकार वार्ता में ओमप्रकाश अरोड़ा, रतनदेव चावला, सतपाल अरोड़ा सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment