डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई किसान दिवस की जिला स्तरीय बैठक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
District-Level Kisan Diwas Meeting Held Under the Chairmanship of DM Ravindra Kumar IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, प्रभारी उप कृषि निदेशक अमित कुमार के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे। किसान दिवस में सर्वप्रथम जिला कृषि अधिकारी गाजियाबाद द्वारा गत किसान दिवस की शिकायतों की अनुपालन आख्या का विस्तृत ब्यौरा समस्त कृषकों के सम्मुख पढ़कर सुनाया गया, जिसमें गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण पर कृषकों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

किसानों की शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कुछ शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण अति शीघ्र कर कृषक एवं उप कृषि निदेशक कार्यालय गाजियाबाद को आख्या उपलब्ध करायें। साथ ही कुछ प्रकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में टीम का गठन कर अति शीघ्र आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने निर्देशित किया गया कि आगामी किसान दिवस में परियोजना निदेशक, भाराराप्रा या प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

मोरटा गाँव में जल निकासी की व्यवस्था सुचारू करने के लिए नगर निगम एवं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। शाहपुर से पाईप लाईन तक टूटे हुए रास्ते के निस्तारण हेतु नगर निगम गाजियाबाद को अतिशीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम रसूलपुर सिकरोड़ा की सड़क में गड्डों को भरवाने हेतु अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग द्वारा को अतिशीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश है कि किसानों की शिकायतों को शीघ्रता एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाएं, इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की अमल में लाई जायेगी। किसान दिवस की बैठक में सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहना अनिवार्य है, यदि ऐसा नहीं पाया जाता है तो सम्बंधित के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

बैठक में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी बिजेन्द्र सिंह, मनोज नागर, दक्ष नागर, प्रमोद त्यागी, चाणक्या प्रमुख, छोटे चौधरी, मनोज चौधरी, सुखदेव सिंह, धर्मदत्त त्यागी आदि कृषकों ने जिलाधिकारी को शिकायतों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। किसान दिवस में विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, गन्ना विभाग, मत्सय विभाग, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, प्रतिनिधि मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद के साथ-साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। किसान दिवस में लगभाग 120 कृषकों तथा सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Share This Article
Leave a comment