सिहानी गेट में पुलिस मुठभेड़ : फायरिंग कर भाग रहे बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी फरार

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Police Encounter in Sihani Gate: A Criminal Fleeing After Firing Was Shot in the Leg, Accomplice Escaped IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

इसी कड़ी में थाना सिहानी गेट पुलिस द्वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी और चेकिंग तेज कर दी। कुछ ही देर बाद पुलिस टीम को सफेद रंग की स्कूटी पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों युवकों ने स्कूटी रोकने के बजाय वापस भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अपनी सुरक्षा में पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी पहचान शादाब उर्फ शाहरुख के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने फरार साथी का नाम समीर बताया।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मौके से सफेद रंग की स्कूटी, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली और वह उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में लग गई।

फरार आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की टीमें

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

घायल शादाब उर्फ शाहरुख को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी समीर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि फरार आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।

सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment