बिलासपुर में अतिक्रमण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 24 हजार वर्गमीटर जमीन मुक्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Authority Bulldozer Action Against Encroachment in Bilaspur, 24,000 Sq. Metres of Land Freed — IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को बिलासपुर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 24 हजार वर्गमीटर जमीन को कब्जे से मुक्त करा लिया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 48 करोड़ रुपये बताई गई है। प्राधिकरण के अनुसार कालोनाइजर अधिसूचित क्षेत्र में बाउंड्री बनाकर अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। कार्रवाई प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि बिलासपुर स्थित खसरा संख्या 1554 की जमीन पर कालोनाइजर बाउंड्री बनाकर कब्जा करने और अवैध प्लॉटिंग की तैयारी कर रहे थे। प्राधिकरण की ओर से उन्हें नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

अवैध निर्माण ध्वस्त कर मुक्त कराई 48 करोड़ की जमीन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्य मंडल-8 की टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद करीब 24 हजार वर्गमीटर जमीन अतिक्रमण से मुक्त करा ली गई। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 48 करोड़ रुपये बताई गई है।

जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से जानकारी लेने की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण या कब्जा करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर उसके संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि लोग अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई न लगाएं।

प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जे और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment