ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Magistrates Deployed to Maintain Peace and Order on Eid-e-Milad-un-Nabi — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी 26 अगस्त को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। पर्व के दौरान धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी, विशेष नमाज, आतिशबाजी, जुलूस और जलसे सहित विभिन्न आयोजन होने की संभावना है।

जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट और सभी उप जिलाधिकारियों को पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर भारत सरकार और राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पर्व से पहले संबंधित धार्मिक पक्षों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने को कहा।

अलग-अलग क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार को नगर हरिद्वार क्षेत्र, विशेष रूप से ज्वालापुर की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की को रुड़की और लंढौरा क्षेत्र, तहसीलदार रुड़की को मंगलौर, उप जिलाधिकारी हरिद्वार को हरिद्वार क्षेत्र, विशेष रूप से कुन्हारी, तथा तहसीलदार हरिद्वार को धनपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उप जिलाधिकारी लक्सर को लक्सर, सुल्तानपुर और खड़ंजा कुतुबपुर, तहसीलदार लक्सर को लक्सर कस्बा, उप जिलाधिकारी भगवानपुर को भगवानपुर क्षेत्र तथा तहसीलदार भगवानपुर को डाडा जलालपुर और सरठेड़ी शाहजहांपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। उप जिलाधिकारी अपने स्तर से नायब तहसीलदारों की तैनाती कर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को हरिद्वार और लक्सर तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को रुड़की और भगवानपुर तहसीलों में कानून एवं शांति व्यवस्था का समग्र प्रभारी बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने तथा आमजन से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment