दुजाना गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज, घरों से लेकर कृषि गतिविधियों तक सौर ऊर्जा से जोड़ने की तैयारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Dujana village to become a model solar village, preparations underway to connect everything from homes to agricultural activities with solar energy — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत विकासखंड बिसरख के दुजाना गांव को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांव को सौर ऊर्जा आधारित मॉडल ग्राम बनाने की प्रस्तावित कार्ययोजना और विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

सौर ऊर्जा मॉडल ग्राम की कार्ययोजना पर चर्चा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में दुजाना को सौर ऊर्जा मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें गांव में सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग, स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्र को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के प्रस्तावों की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने परियोजना का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

घरों और सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे सोलर सिस्टम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि योजना के तहत घरेलू और सार्वजनिक भवनों पर सौर छत प्रणाली लगाने के साथ गांव की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा ग्रामीण आजीविका और कृषि गतिविधियों को भी सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।

इसके तहत सौर दूध शीतलक, सौर आटा चक्की और सौर तेल निष्कर्षण इकाई जैसी सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। आवश्यकता के अनुसार अन्य सौर उपकरण भी लगाए जाएंगे।

रोजगार और आय के अवसर बढ़ने की उम्मीद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

परियोजना से बिजली की बचत, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता में कमी, स्थानीय रोजगार और आय के अवसर बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और जिला स्तरीय समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment