अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Instructions for strict action against illegal liquor and ensuring the quality of food products — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला आबकारी एवं खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आबकारी विभाग की ओर से अवैध शराब के खिलाफ की जा रही प्रवर्तन कार्रवाई, राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति और लाइसेंसी शराब की दुकानों के संचालन की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही खाद्य विभाग के कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम, नमूना लेने की कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस जारी करने तथा जनजागरूकता अभियानों की प्रगति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से विभागीय कार्रवाई की जानकारी लेते हुए अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ नियमित रूप से छापेमारी की जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

नियमित नमूने लेने और जांच के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने नियमित रूप से खाद्य पदार्थों के नमूने लेने, संदिग्ध प्रतिष्ठानों की जांच करने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment