हापुड़ (शिखर समाचार)। बाल साहित्य और बाल प्रतिभाओं को समर्पित राष्ट्रीय स्तर की अर्धवार्षिक पत्रिका बाल उमंग के सातवें अंक का लोकार्पण शुक्रवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, पिलखुवा में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और शिक्षा से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। पत्रिका के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें साहित्यिक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
मां सरस्वती की वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से बाल उमंग की प्रतिज्ञा दोहराई और प्रार्थना का सामूहिक गायन किया। आयोजन के दौरान पत्रिका के नए अंक को प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने बाल साहित्य के क्षेत्र में इस तरह के प्रयासों को बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
बाल प्रतिभाओं को मंच देने पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
आयोजन में वर्तिका खंडेलवाल, रीमा जैन, दिव्या सिंह, विजेता सिंह, डॉ. निशा, संपादक ऋतु श्रीवास्तव, पारुल प्रियम, रुचिता पांडेय, मंजूश्री रतन, सीमा तोमर, रीना चौहान, रेनू चौधरी, शानू खन्ना, नीतू चौधरी, रंजना गुप्ता और रीता दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि बाल साहित्य को प्रोत्साहन देने और बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पत्रिका के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
