गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार) हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और बिना मानचित्र स्वीकृति के की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में करीब आठ हजार वर्गमीटर भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया।
प्राधिकरण के अनुसार उपाध्यक्ष के निर्देश पर अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अगस्त को प्राधिकरण के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस के सहयोग से प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की। मेरठ रोड, गढ़मुक्तेश्वर स्थित करीब आठ हजार वर्गमीटर क्षेत्र में तरुण भारद्वाज द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अभिलेखों के अनुसार उक्त स्थल पर निर्माण एवं विकास कार्य के लिए मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था।
अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी
प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया कि अवैध निर्माण और विकास कार्यों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। प्रवर्तन दल एवं संबंधित दस्ते अभियान के तहत ऐसे निर्माणों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराने की अपील
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि किसी भी भूमि पर निर्माण या प्लॉटिंग करने से पहले नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराएं और प्राधिकरण के नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना स्वीकृति किए गए अवैध निर्माण अथवा विकास कार्यों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और कार्रवाई से होने वाली क्षति के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा।
