धीरखेड़ा में 29वें कांवड़ सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन, उद्योगपतियों ने की शिवभक्तों की सेवा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Grand inauguration of the 29th Kanwar Seva Camp in Dhir Khera; industrialists stepped forward to serve Shiva devotees. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को धीरखेड़ा में 29वें कांवड़ सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष मेरठ रेखा नागर और हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दोनों अतिथियों ने कांवड़ियों के लिए की जा रही सेवा व्यवस्था की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

धीरखेड़ा में 29वें कांवड़ सेवा शिविर का हुआ आयोजन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शिविर में कांवड़ियों के लिए शुद्ध भोजन, दवाइयां, एंबुलेंस, चिकित्सकों की सुविधा और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार शिविर की व्यवस्थाओं में धीरखेड़ा और हापुड़ के उद्योगपतियों का विशेष सहयोग रहा है। इस अवसर पर स्वामी कनक नंद सरस्वती, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, खरखौदा ब्लॉक प्रमुख पुनीत त्यागी, सहायक विकास अधिकारी नितिन जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

कांवड़ियों के लिए भोजन, दवा और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम का संचालन विजय शंकर शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिविर में मनोज गुप्ता, धीरज चुग, अतुल गोयल, पवन शर्मा, सौरभ अग्रवाल, प्रमोद गोयल, राजीव गर्ग, संदीप चौधरी, गौरव अग्रवाल, हरीश ग्रोवर और कपिल अरोड़ा सहित धीरखेड़ा एवं हापुड़ के बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे और श्रद्धा के साथ शिवभक्तों की सेवा की।

Share This Article
Leave a comment