कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर पुलिस आयुक्त की पैनी नजर, सीसीटीवी से होगी हर गतिविधि की निगरानी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Police Commissioner Keeps a Close Eye on Kanwar Yatra Security, Every Activity to Be Monitored Through CCTV Cameras | IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को और मजबूत कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का स्थलीय भ्रमण किया और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों, यातायात एवं प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिस बल की भी समीक्षा की गई।

पुलिस आयुक्त ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था राजकरन नैय्यर ने कांवड़ यात्रा के सुचारु संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान थाना मुरादनगर क्षेत्रांतर्गत गंगनहर में जलमार्ग और तटवर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों को परखा गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की भी समीक्षा की, ताकि कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

इसके बाद मेरठ तिराहे पर स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। पुलिस आयुक्त ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, निगरानी व्यवस्था और वहां से की जा रही मॉनिटरिंग का बारीकी से अवलोकन किया।

सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की गतिविधियों और यातायात व्यवस्था पर सीसीटीवी के माध्यम से लगातार नजर रखी जाए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं के आवागमन, उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण करते हुए सतर्क निगरानी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

कांवड़ शिविरों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने मार्ग में कांवड़ियों से संवाद कर उनकी यात्रा से जुड़े अनुभव और रास्ते की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।

WhatsApp Image 2026 08 05 at 21.16.24 1

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी, संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment