देहरादून में एमडीडीए की नई पहल: हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, अफसरों के सामने सीधे रख सकेंगे अपनी बात

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Dehradun: MDDA Launches New Initiative; ‘Samadhan Diwas’ to Be Held Twice Every Month, Citizens Can Present Their Grievances Directly to Officials. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

देहरादून (शिखर समाचार)।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आम जनता की शिकायतों और सुझावों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत अब प्राधिकरण मुख्यालय में हर महीने के प्रथम और अंतिम सोमवार को “समाधान दिवस” का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिक सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को गति देना ही नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद को बेहतर बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता तथा जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री के सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी सुनवाई

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया के अनुसार, समाधान दिवस हर महीने के पहले और आखिरी सोमवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एमडीडीए मुख्यालय में आयोजित होगा। इस दौरान मिलने वाले आवेदनों की जांच कर संबंधित विभागों के जरिए तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मामलों की गंभीरता से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

भवन मानचित्र और भूमि विवाद जैसी शिकायतों पर रहेगा फोकस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

लंबे समय से भवन मानचित्र स्वीकृति, अवैध निर्माण, भूमि विवाद और अन्य प्रशासनिक मामलों को लेकर लोग शिकायतें दर्ज कराते रहे हैं। एमडीडीए का मानना है कि इस कदम से जनता और प्राधिकरण के बीच विश्वास मजबूत होगा। प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर समाधान दिवस का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Share This Article
Leave a comment