बिजनौर में बनेगा भव्य शहीद स्तंभ और शौर्य वाटिका, भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Grand Martyr Memorial Pillar and Shaurya Vatika to Be Built in Bijnor; Construction Begins with Bhoomi Pujan Ceremony IMAGE CREDIT TO: नगर पालिका

बिजनौर (शिखर समाचार)। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बिजनौर की ओर से बैराज रोड स्थित इंदिरा पार्क के बाहर भव्य शहीद स्तंभ और शौर्य वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह तथा मेजर अभिनव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन का विधिवत संचालन पंडित चेतन शर्मा ने कराया।

इंदिरा पार्क के बाहर बनेगा भव्य शहीद स्तंभ और शौर्य वाटिका

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कहा कि नगर में वीर शहीदों की स्मृति में भव्य शहीद स्थल का निर्माण कराया जाना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के सम्मान और नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।

राष्ट्रभक्ति और बलिदान की भावना को बढ़ावा देगा स्मारक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

वहीं डॉ. बीरबल सिंह ने नगर पालिका की इस राष्ट्रहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्मारक समाज को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देते हैं।

भूमि पूजन कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कप्तान अनिल कुमार गुप्ता, सैनिक अरविंद लांबा, सभासद संजय बिश्नोई, मनोरमा शर्मा, बबीता चौधरी, अमित ठाकुर, हितेश सैनी, आदिल, प्रभाकर, अभिषेक राणा, राजवीर सिंह, कासिम साहू, ब्रह्मपाल सिंह, राम अवतार सिंह, शमशाद अहमद, सुरेंद्र सिंह, वंदना अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल और मनोज कुमार मनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नगर पालिका की ओर से अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह यादव, सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी, अवर अभियंता यशवंत सिंह, गौरव शर्मा, कर अधीक्षक नरेंद्र पाल यादव तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment