सिम्स में एआरटी और बांझपन प्रबंधन पर राष्ट्रीय सीएमई आयोजित, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा का ज्ञान

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
National CME on ART and Infertility Management Held at SIMS; Experts Share Insights on Modern Medical Practices IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना टीला मोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए चार खाली गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

थाना टीला मोड़ पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने रिस्तल रोड स्थित एक स्क्रैप गोदाम के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशु और रामूपाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किए गए चार खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी सुधीर के साथ मिलकर फरवरी माह की 27 और 28 तारीख की रात ग्राम रामपुर स्थित एचपी गैस गोदाम की दीवार तोड़कर छह गैस सिलेंडरों की चोरी की थी। चोरी के बाद सिलेंडरों को आपस में बांट लिया गया था।

गैस गोदाम की दीवार तोड़कर की थी चोरी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए छह सिलेंडरों में से चार सिलेंडर उनके पास थे, जबकि शेष सिलेंडर उनके तीसरे साथी सुधीर के पास रखे हुए थे। वह बरामद चार सिलेंडरों को बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े गए।

गिरफ्तार अभियुक्त आशु वर्तमान में करहैड़ा थाना साहिबाबाद क्षेत्र में रह रहा था, जबकि उसका मूल निवास शामली जनपद के कैराना थाना क्षेत्र के ग्राम भूरा कडेला में है। दूसरा अभियुक्त रामूपाल थाना लोनी क्षेत्र के रूप नगर का निवासी है।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शामिल तीसरा अभियुक्त सुधीर अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment