कारगिल दिवस पर बिजनौर को मिलेगी शहीद स्तंभ की सौगात, 26 जुलाई को होगा शिलान्यास

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Kargil Day: Bijnor to Receive the Gift of a Martyrs' Memorial Pillar; Foundation Stone to Be Laid on July 26. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बिजनौर शहर को शहीदों की स्मृति में एक महत्वपूर्ण सौगात देने जा रही है। आगामी 26 जुलाई को बैराज रोड स्थित इंदिरा पार्क के बाहर प्रस्तावित शहीद स्तंभ का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से स्थल का चयन कर लिया है।

शहीद स्तंभ निर्माण स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शहीद स्तंभ के निर्माण के लिए चयनित स्थान का जिलाधिकारी जसजीत कौर और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अंशिका दीक्षित ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पालिका द्वारा प्रस्तावित स्थल को उपयुक्त मानते हुए अंतिम स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

कारगिल विजय दिवस पर होगा शिलान्यास कार्यक्रम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने बताया कि 26 जुलाई देश के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान का प्रतीक कारगिल विजय दिवस है। इस ऐतिहासिक अवसर को स्थायी स्मृति के रूप में संजोने के लिए नगर में भव्य शहीद स्तंभ स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को देश के वीर जवानों के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

शहीदों के सम्मान में महत्वपूर्ण पहल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/prasoon-joshi-appointed-chairman/

निरीक्षण के दौरान सैनिक प्रतिनिधि अभिनव सिंह, नगर पालिका के अवर अभियंता (जलकल) गौरव शर्मा, अवर अभियंता (सिविल) यशवंत सिंह, सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी तथा भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शहीदों के सम्मान में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share This Article
Leave a comment