कांवड़ यात्रा को लेकर अंतरजनपदीय समन्वय बैठक, शून्य दुर्घटना लक्ष्य के साथ तैयारियां तेज

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Inter-District Coordination Meeting Held Ahead of Kanwar Yatra, Preparations Intensified with a Zero-Accident Target IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बरकातपुर स्थित उत्तम शुगर मिल में बिजनौर तथा पड़ोसी जनपदों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी जसजीत कौर ने करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा की

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान ‘शून्य घटना एवं शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात परिवर्तन योजना का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा शिवभक्त कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पड़ोसी जनपदों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

नियंत्रण कक्ष और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय रखा जाए और पड़ोसी जनपदों के नियंत्रण कक्षों से निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए। साथ ही रोडवेज बसों का संचालन निर्धारित मार्ग परिवर्तन योजना के अनुरूप कराया जाए तथा सभी वाहनों की गति सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन न चलाए तथा सभी चालकों को यात्रा अवधि के दौरान पालन किए जाने वाले आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

आपसी समन्वय से सुरक्षित होगी कांवड़ यात्रा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

बैठक में बिजनौर जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पड़ोसी जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment