कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
No Lapses Should Occur in the Security, Cleanliness, and Traffic Management Arrangements for Kanwar Yatra: Chief Minister Yogi Adityanath IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारियां पूरी कर लें और सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात तथा जनसुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से पूरे मार्ग की निगरानी की जाए। सोशल मीडिया, डिजिटल माध्यमों और अन्य प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा उनके विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भ्रामक सूचनाओं का समय रहते खंडन भी सुनिश्चित किया जाए।

अंतरराज्यीय समन्वय और व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मुख्यमंत्री ने मेरठ और सहारनपुर के मंडलायुक्तों को लगातार तैयारियों की समीक्षा करने तथा पुलिस एवं जिला प्रशासन को उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि डीजे की ध्वनि और कांवड़ की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे, जिससे यातायात बाधित न हो। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को यात्रा मार्गों को समय रहते गड्ढामुक्त करने, झाड़ियों की सफाई कराने तथा पूरे मार्ग पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कांवड़ शिविरों में पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ शिविरों में पेयजल, शौचालय, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और सात्विक भोजन की समुचित व्यवस्था हो। यात्रा मार्ग पर मांस और शराब की सभी दुकानें बंद रखी जाएं तथा इसकी नियमित निगरानी की जाए।

उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन न चलाए, जबकि विद्युत विभाग ट्रांसफार्मरों और बिजली की लाइनों की विशेष निगरानी रखे, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में लिया हिस्सा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा सूचना विभाग के माध्यम से कांवड़ियों के स्वागत और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव आवास एवं नगर नियोजन पी. गुरू प्रसाद, आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर, मेरठ मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment