राजपाल सिंह त्यागी जनसेवा की मिसाल थे, राजनीति सेवा का माध्यम बने तो मिलता है सम्मान : मुख्यमंत्री योगी

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Rajpal Singh Tyagi Was an Example of Public Service; Politics Earns Respect When It Becomes a Medium of Service: Chief Minister Yogi IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

मुरादनगर (शिखर समाचार)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुरादनगर स्थित कुशलपाल त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में आयोजित “मुरादनगर एवं मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह” में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राजपाल सिंह त्यागी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने 868 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, लैपटॉप, आवास की सांकेतिक चाबियां और प्रशस्ति-पत्र वितरित किए।

गाजियाबाद अब विकास और आधुनिक आधारभूत संरचना का मॉडल: योगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब राजनीति जनसेवा का माध्यम बनती है, तब जनप्रतिनिधि जनता के दिलों में स्थायी स्थान बना लेता है। उन्होंने कहा कि छह बार विधायक रहे स्वर्गीय राजपाल सिंह त्यागी जनसेवा, सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे।

उन्होंने विधायक अजीतपाल त्यागी की सराहना करते हुए कहा कि उनमें अपने माता-पिता के संस्कार और सेवा की भावना स्पष्ट दिखाई देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय गाजियाबाद की पहचान अव्यवस्था, गंदगी और अपराध से होती थी, लेकिन आज यह विकास, सुशासन और आधुनिक आधारभूत संरचना का मॉडल बन चुका है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद अब केवल उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि “दिल्ली का ग्रोथ इंजन” बन चुका है।

एक्सप्रेसवे और नमो भारत जैसी परियोजनाओं से बदली विकास की रफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तथा हिंडन सिविल टर्मिनल जैसी परियोजनाओं ने क्षेत्र के विकास को नई गति दी है।

उन्होंने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था के कारण प्रदेश में निवेश बढ़ा है और रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर विकास कार्यों में बाधा डालने, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचा रही है।

लाभार्थियों को वितरित किए चेक, लैपटॉप और आवास की चाबियां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-international-airport-to-begin/

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने विराज एवं रिधिमा का अन्नप्राशन संस्कार कराया तथा काजल और रेखा की गोदभराई की रस्म निभाई।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना के अंतर्गत धनंजय तोमर और रिहा जैन को लैपटॉप, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत सहन्सरपाल सिंह को 30 लाख तथा राजेश कुमार को 15 लाख रुपये के चेक, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कविता और मोमीना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत कृष्ण कुमार को आवास की सांकेतिक चाबी प्रदान की।

ओडीओपी योजना के अंतर्गत लक्ष्य मित्तल और उर्मिला त्रिपाठी को 50-50 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत सौरभ गर्ग और रोबिन कुमार को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए।

समारोह में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/woman-arrested-killing-her-live-in-partner/

कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक डॉ. मंजू सिवाच तथा विधायक अजीतपाल त्यागी ने भी संबोधित किया।

समारोह में भाजपा के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, महापौर सुनीता दयाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, सदर विधायक संजीव शर्मा, लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. पूनम शर्मा ने किया।

Share This Article
Leave a comment