गरजा एचपीडीए का बुलडोजर, 15 हजार वर्गमीटर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, दो व्यावसायिक निर्माण सील

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
HPDA’s Bulldozer Action: 15,000 Square Metres of Illegal Plotting Demolished, Two Commercial Constructions Sealed IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

हापुड़ (शिखर समाचार)। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में 15 हजार वर्गमीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। वहीं 1,600 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्माणाधीन दो व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया गया। कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनाइजरों और निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

पुलिस बल की मौजूदगी में चला कार्रवाई अभियान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्रा के निर्देश पर प्रभारी सचिव अमित कादियान के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नक्का कुआं के निकट शिव कुमार सैनी द्वारा 2,000 वर्गमीटर, स्याना रोड पर मोहम्मद बबलू द्वारा 1,000 वर्गमीटर, अल्लाबक्शपुर रोड पर रवि आर्य द्वारा 2,000 वर्गमीटर तथा शेरा कृष्णा वाली गढ़ में खालिद द्वारा 10,000 वर्गमीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित सिंभावली में रामसिंह द्वारा 1,500 वर्गमीटर तथा मोहम्मद अशरफ द्वारा लगभग 100 वर्गमीटर में कराए जा रहे निर्माणाधीन व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया गया।

प्रभारी सचिव अमित कादियान ने स्पष्ट कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत अवश्य कराएं, अन्यथा सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment