बिजनौर (शिखर समाचार)।
प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बिजनौर ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अंबे विहार कॉलोनी में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान पार्क एवं मुख्य मार्ग पर छायादार और पर्यावरण संरक्षण में सहायक पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों तथा पालिका अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
जनसहभागिता से ही सफल होंगे पर्यावरण संरक्षण के अभियान
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कहा कि किसी भी जनहितकारी अभियान की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल का भी दायित्व निभाना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
वृक्षों के महत्व को बताया, संरक्षण का लिया संकल्प
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह ने लोगों से प्रकृति संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। प्रधानाचार्य संजीव राठी ने वृक्षों के वैज्ञानिक, पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन के लिए हर व्यक्ति को नियमित रूप से पौधे लगाने चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने का संकल्प भी लिया।
नगर को हरित बनाने के लिए अभियान रहेगा जारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, सभासद नीरज शर्मा, अमित ठाकुर, विजेंद्र सिंह, अभिषेक राणा, मानव सचदेवा, आशीष अग्रवाल, शमशाद अहमद, संजय बिश्नोई, देशराज सिंह, आशीष शर्मा, प्रभाकर, मनी चौधरी, चंद्रहास, मुस्तकीम साहू, रचना खन्ना, संतोष पाल, शुभम सिंह, प्रतीक राठी और अर्पित चौधरी सहित अनेक लोगों ने पौधरोपण किया।
नगर पालिका परिषद की ओर से जलकल अवर अभियंता गौरव शर्मा, अवर अभियंता (सिविल) यशवंत सिंह तथा सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।
यशवंत सिंह ने बताया कि नगर को अधिक हरित और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
